BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 2:13 pm
KHABAR : आगर-मालवा में 4-9 नवंबर तक मनाया जा रहा न्यायोत्सव, प्रधान जिला न्यायाधीश ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। सोमवार दोपहर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय परिसर से एक बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली को प्रधान जिला न्यायाधीश रविन्द्र सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि 09 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाना है। जिसके चलते 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।


जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विहित प्रक्रिया की जानकारी और जन-सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता और साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।


विधिक सेवा सप्ताह शुभारंभ के तहत सोमवार को जिला न्यायालय परिसर आगर से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई फिर से जिला न्यायालय परिसर पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान न्यायाधीश गण, न्यायालय कर्मचारी और अभिभाषण गण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE