निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत बारहो की बुजुर्ग महिला रोते हुए थाना प्रभारी को आवेदन देने पहुंची। जहां पर गांव के ही 7-8 लोगों पर अवैध शराब की बिक्री करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पृथ्वीपुर पूनम थापा शर्मा ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर जल्द ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
पति शराब दिन में तीन बार शराब पीता है
दरअसल, अवैध शराब की गांव में हो रही बिक्री के खिलाफ गांव बारहो की बुजुर्ग महिला 4 नवंबर को पृथ्वीपुर थाने में शिकायत की हैं। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मुदगल से रोते हुए आपबीती बताई। कहा कि हमारे पति ने पूरा पैसा शराब में उड़ा दिया, अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। शराब के नशे में गांव के असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग आए दिन गांव में हुड़दंग करते रहते हैं।
बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं
बुजुर्ग महिलाएं अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने गांव के ही ही कौशलेन्द्र सिंह, तनय प्यारे, राजा ठाकुर, विजय तनय प्रतिपाल सिंह, अनंदी तनय घुटई सौर, रामसहाय, तनय मथुरा यादव , रामचरन. तनय, रतन और सौर पर गांव मे अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा- सभी लोग कच्ची और जहरीली शराब बेचते है। जिससे लोगों की जान जाने की भी संभावना है।
थाना प्रभारी से रोते हुए महिलाओं ने बताई आपबीती
शिकायतकर्ता द्रौपदी ने कहा- उनके पति दिन में तीनों टाइम शराब पीते हैं और आए दिन पैसों को लेकर विवाद करते हैं। गांव से शराब बंद हो जाएगी तो हम सुखी हो जाएंगे। आगे कहा- उनके पति ने पूरा पैसा शराब में उड़ा दिया और अब उनके पास कुछ नहीं बचा।
दहेज के पूरे पैसे से शराब पी डाले
उन्होंने कहा- घर में जवान बेटी है दहेज के पूरे पैसे शराब में बर्बाद कर दिये, अब उसकी शादी कैसे होगी। वहीं एक अन्य महिला रेवती ने बताया कि आज हम शराब की शिकायत लेकर यहां आये है। रेवती ने बताया कि उनके पति शराब पीकर इधर-उधर पड़े रहते है और काम नहीं करते है। सभी महिलाओं ने संयुक्त रूप से पृथ्वीपुर थाना प्रभारी से गांव में बेची जा रही अवैध शराब के व्यापार को बंद करवाकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
एसडीओपी ने कहा- पुलिस एक्शन लेगी
इस पूरे मामले पर पृथ्वीपुर एसडीओपी पूनम थापा शर्मा ने बताया की बारह बुजुर्ग की महिलाओं के द्वारा थाने में आकर अपनी व्यथा को सुनाया है जल्द ही अवैध शराब का व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।