BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 4:16 pm
NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा बोले- 25 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे लोग गरीब नहीं हैं। मुखिया हमेशा यही सोचता है कि परिवार का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विजन से काम करते हैं। अर्थव्यवस्था को 11 नंबर से पांचवें नंबर तक लाना मामूली बात नहीं है।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री सोमवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। वे यहां शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित होने वाले सामाजिक न्याय अधिकारिता शिविर में भाग लेने आए हैं।


दिव्यांगों को दिए सहायक इक्विपमेंट
केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब का प्रयास वाले मंत्र पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं। दिव्यांगों के लिए यहां एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज सांसद और राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन भी है। जितने भी दिव्यांग है, जिनका सहायक उपकरण के बिना जीवन कठिन हो रहा था, उन्हें आज हम सभी इक्विपमेंट दिए जा रहे हैं। इसके लिए कई दिव्यांग जनों को चिह्नित करने का काम हम कर चुके हैं।
अर्थव्यवस्था में ऊपर आना मामूली बात नहीं


उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेंस को समझने की जरूरत है। साल 2014 से अब तक हमने 25 करोड़ लोग जो गरीबों के दलदल में फंसे हुए थे, उनको बाहर निकाला है। इन लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें घर मिलेगा, शौचालय मिलेगा, खाद्य सामग्री मिलेगी। उन सभी लोगों को हमने यह सुविधा देकर उन्हें गरीबी रेखा से बाहर किया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह लोग करीब नहीं है। घर का मुखिया हमेशा चाहता है कि उसके परिवार के सदस्य कभी भूखा नहीं सोएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ के देशवासियों को अपना परिवार कहते हैं।


हमने 81 राशि करोड़ से भी ज्यादा के लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। परिवार की उन्हें बहुत चिंता है। आज हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें से पांचवें स्थान तक पहुंचा है और टॉप 3 की ओर बढ़ रहा है। यह कोई मामूली बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज की बात नहीं करते हैं। 2047 को जब आजादी को 100 साल पूरे होंगे और हम जश्न मना रहे होंगे तो उस समय हमारा देश कैसे समृद्ध होगा, विकसित भारत कहलाएगा, अर्थव्यवस्था में टॉप रहेगा, इसके लिए लगातार हम काम कर रहे हैं।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने किए सांवरा सेठ के दर्शन
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा सोमवार सुबह 9रू35 पर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और अपने सरकारी कार से रवाना होकर सबसे पहले श्री सांवलिया जी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान सांवरा सेठ के दर्शन कर सबके लिए मंगल कामना की। यहां पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर मंडल की ओर से भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद श्री सांवलिया जी से रवाना होकर वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां भी संसद और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चित्तौड़गढ़ में पंचायत समिति में 21 अगस्त से 2 सितंबर तक एक शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें विशेष योगजनों को सहायक अंग और उपकरण निशुल्क रूप से दिए जाने के लिए उनका पंजीकरण किया गया था। सभी दिव्यांगों को उनके सहायक इक्विपमेंट देने के लिए सोमवार को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यहां उन्होंने चिन्हित किए गए दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, ब्रेलकिट, सुगम्य केन जैसे सहायक इक्विपमेंट्स का वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE