देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति सोनकच्छ, टोक खुर्द, बागली, कन्नौद खातेगांव, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विधि सहायता एवं सलाह योजना के अंतर्गत न्यायोत्सवरू सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र द्वारा जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रधान एवं जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र ने बताया विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी व आमजन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर दिनांक 4 नवंबर से 9 नवंबर तक बाइक रैली, मैराथन रेस, विधिक सहायता योजनाओं की प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक का आयोजन देवास जिले में किया जाएगा। आमजन गरिब तबके के लोग इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले।उपरोक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं जिला बार संघ अधिवक्ता गण पैनल लॉयर देवास सामाजिक संस्था पैरा लीगल वालंटियर संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।