BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 5:29 pm
KHABAR :एमपी के विधायक का अनोखा अंदाज, मढ़ई मेले में बांसुरी बजाकर जमकर झूमे, रामलीला में निभाते हैं रावण की भूमिका, पढे़ खबर 

Share On:-

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में दीपावली के बाद क्षेत्र के आदिवासी अंचल के रजोला रैयत गांव में मढ़ई मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक नीलेश उइके आदिवासी परंपरा और संस्कृति को अपनाते हुए शामिल हुए। विधायक उइके को अपने हाथों में बांसुरी लेकर बजाते और आनंद से झूमते हुए देखा गया।


मढ़ई मेले में विधायक ने स्थानीय किसानों के साथ गीत गाए और गोवर्धन पूजन में शामिल होकर गोमाता की पूजा की। उन्होंने गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर सम्मान किया। हर साल की तरह इस बार भी विधायक अपने गृह ग्राम रजोला रैयत में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।


गौरतलब है कि विधायक उइके आदिवासी संस्कृति के अन्य आयोजनों में भी सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र में रामलीला के दौरान वह रावण की भूमिका निभाते हैं। कभी ढोल-नगाड़े बजाते हैं तो कभी भजन-कीर्तन में अपनी गायन कला प्रस्तुत करते हैं। विधायक नीलेश उईके का क्षेत्र की जनता के बीच विशेष जुड़ाव है और वह लगातार उनके साथ जुड़े रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE