जबलपुर। एक कॉलेज में सोमवार दोपहर 2 घंटे तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैंपस में एक छात्रा के साथ रेप हो गया और प्रबंधन को जानकारी ही नहीं है। अगर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं हुआ तो अब पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन नहीं सौंपा जाएगा, बल्कि कॉलेज में ताला लगा दिया जाएगा।
इधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, तुरंत थ्प्त् दर्ज करवाई है। नूर मोहम्मद को कॉलेज से रेस्टिगेट कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के सवाल गलत हैं।
कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में रेप
कटंगी थाना अंतर्गत कैमोरी में रहने वाले नूर मोहम्मद ने साथ में पढ़ाई के दौरान छात्रा से दोस्ती की। फिर दोनों की धीरे-धीरे बात होना शुरू हो गई। अप्रैल 2024 में नूर मोहम्मद शाम के वक्त छात्रा को अपने साथ कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर ले गया और रेप किया। छात्रा घटना से इस कदर सहम की गई कि एक सप्ताह तक कॉलेज नहीं गई। इसके बाद भी नूर मोहम्मद छात्रा को फोन कर बुलाता रहा और रेप करता रहा। डरी छात्रा ने अक्टूबर माह में अपने माता-पिता को सारी बात बताई। तब परिजनों ने माढ़ोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िता की एक सहेली के मामा सत्यम अवस्थी ने संपर्क किया। पीड़ित छात्रा से कहा कि मैं मेरे साथ चलो, मैं नूर मोहम्मद को समझा दूंगा। आगे से वह परेशान नहीं करेगा। सत्यम अवस्थी 8 अक्टूबर को पीड़ित छात्रा को एक होटल में ले गया। कुछ देर तक वह कहता रहा कि यहां नूर मोहम्मद आने वाला है। इस बीच सत्यम अवस्थी ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने नूर मोहम्मद और सत्यम अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।