BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 7:52 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में सहस्त्र मुखेश्वर भोलेनाथ मंदिर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, प्रसादी प्राप्त करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर के प्रसिद्ध और चमत्कारी राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर भोलेनाथ मंदिर पर सोमवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का संयोजन कलेक्टर व्यवस्थापक समिति के तत्वाधान में किया गया, जिसमें भक्तों के लिए विशेष प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। प्रसादी का वितरण शाम 3 बजे से शुरू हुआ, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया।

नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहस्त्र मुखेश्वर भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे और महोत्सव में सम्मिलित होकर प्रसादी का लाभ उठाया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात अन्नकूट का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच वितरित किया गया। इस धार्मिक अवसर पर भक्तों में अपार आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE