मंदसौर। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अन्तर्गत जिला जेल मंदसौर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसल्स द्वारा सहभागिता की गई। शिविर के माध्यम से बंदियों को उनके कानूनी अधिकार से अवगत कराया गया तथा महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जेल में निरूद्ध बंदियों हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए स्टॉल भी स्थापित किया गया।