BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 10:23 am
KHABAR : महिदपुर मण्डी में सोयाबीन की नीलामी में किसानों को मिला ऊंच भाव, विधिवत पूजा के साथ हुआ शुभ आरंभ, पढे़ यश असावरा की खबर 

Share On:-

महिदपुर। दीपावली अवकाश के बाद 4 नवंबर 2024 को महिदपुर कृषि उपज मण्डी में विशेष नीलामी का आयोजन हुआ। सुबह 9रू31 बजे हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना की गई, जिसमें मण्डी सचिव अश्विन सिन्हा ने भाग लिया। इस दौरान महिदपुर तहसील अनाज व्यापारी संघ द्वारा मण्डी सचिव का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।


शुभ मुहूर्त पर 15 बैलगाड़ियों की पर्चियों के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के किसानों का चयन किया गया। अर्जुन सिंह (परासली) की बैलगाड़ी की उपज सोयाबीन को सबसे ऊंचे भाव 13,111 रुपये में फर्म जयचंद रखबचंद चौपड़ा प्रो. अजय चौपड़ा ने खरीदा। द्वितीय स्थान पर पवन (भीमाखेड़ा) की सोयाबीन को 9,111 रुपये में राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी प्रो. हिम्मतसिंह ने और तृतीय स्थान पर भगवान सिंह (पिपलीखेड़ा) की सोयाबीन को 7,111 रुपये में कंचन कॉर्पाेरेशन प्रो. अशोक जायसवाल ने खरीदा। इसके साथ ही, गेहूं की नीलामी में किसान भंवरलाल (भीमाखेड़ा) की बैलगाड़ी को 7,001 रुपये में श्री एग्रो प्रो. आशीष चौपड़ा ने खरीदा।


विशेष आकर्षण के रूप में अलबेली गाड़ी के किसान सुनील आंजना (खोरिया) की सोयाबीन को 16,501 रुपये में महावीर इंटरप्राइजेज प्रो. वर्धमान गादिया ने खरीदा। इस अवसर पर सभी किसानों का स्वागत किया गया और मिठाई वितरित की गई। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे, मण्डी सचिव अश्विन सिन्हा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष वर्धमान गादिया, आशीष चौपड़ा, अजय चौपड़ा, मनोज यादव, अजय धाडीवाल, सुभाषचंद्र नाहर, श्रीपाल चौपड़ा, धीरू चोपड़ा, अशोक जायसवाल, रमेश मूणत, अंकित जायसवाल, गोलू यादव, बीटू जायसवाल, शैलेष आंचलिया, सुमित चोपड़ा, अनिल महेश्वरी, यश असावरा, विजय चौधरी, सहित प्रमुख व्यापारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE