भोपाल। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत के मामले को लेकर अब केंद्र सरकार भी सख्त है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं अभी लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इधर हाथियों की निगरानी के लिए 6 विशेष दल गठित किए गए हैं।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अचानक 10 हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। मामले में राज्य सरकार के बाद अब केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। पीएमओ ने हाथियों की मौत के मामले में रिपोर्ट मांगी है। वहीं अभी लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद से हाथियों की निगरानी के लिए 6 विशेष दल गठित किए गए हैं। बतादें कि, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 29 अक्टूबर को 10 हाथी बीमार हालत में मिले थे। इसके बाद चार हाथियों की मौत हो गई थी। वहीं 30 अक्टूबर को भी चार हाथियों जान चली गई। फिर 31 अक्टूबर को दो और हाथियों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस पुरे मामले में जांच जारी है।