भोपाल। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अपना मध्यप्रदेश अव्वल रहा है। बीते तीन वर्षों से देशभर में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। नगरीय क्षेत्रों में हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब तक 12 लाख 30 हजार हितग्राहियों को 1769.16 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध हुआ है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के 4 लाख 89 हजार पथविक्रेता सफलतापूर्वक डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं। डिजिटल लेन देन से रेहड़ी पटरी वालों को 21 करोड़ रुपये का कैशबैक प्राप्त हुआ है।