BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 11:08 am
BIG NEWS : 51 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान समारोह सम्‍पन्‍न, 70 वर्ष से अधिक के वृ़द्वजनों एवं कर्मकार मंडल के हितग्राहियों के कार्ड बनना प्रारंभ, पूर्व मंत्री सकलेचा ने कहा- स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नालॉजी का प्रयोग कर स्वस्थ्य भारत बनाना है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वास्थ्य के क्षैत्र में उत्तम टेक्‍नोलॉजी के उपयोग से भारत वर्ष को बिमारी से मुक्त बनाना है। यह बात जावद विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अटलबिहारी सभागृह नीमच में  टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के जिला स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। सखलेचा ने कहा, कि अब स्वास्थ्य के क्षैत्र में अच्छी गुणवत्ता की मशीनों से जॉंच हो रही है, तो बिमारी की जल्दी पहचान कर उसका त्वरित ईलाज किया जा रहा है। टी.बी. को भी समय पर जाचॅ एंव निरंतर ईलाज से हराया जा सकता है। सखलेचा ने कहा कि सिर्फ टीबी ही नही कैंसर, हृदय रोग, शुगर, उच्च रक्तचाप को भी सही समय पर पहचान कर बिमारी को समूल नष्ट किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा, कि बिमारी की जल्द पहचान के लिये जावद मे विशेष स्वास्थ्य जॉंच शिविरों का आयोजन लगातार जारी है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे है। साथ ही स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिये मैमौग्राफी मशीन भी जावद हास्पिटल में संचालित की जा रही है। सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि केन्द्र, आयुष्मान भारत योजना, डायलिसिस सेवा जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगो को राहत पहुचाने का काम किया है।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत का सपना देखा है, उसी दिशा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य करके 51 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त किया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। परिहार ने कहा कि पहले लोग टीबी को छुआछूत की बिमारी मानते थे। दवाई की उपलब्धता और जागरूकता के कारण अब लोग इस बिमारी को हरा कर स्वस्थ्य हो रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने कहा, कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो आशा कार्यकर्ता छः महीने तक अपने समक्ष में दवाई खिला कर मरीज को टीबी मुक्त करती है जिससे ग्राम और पंचायत टी.बी. मुक्त होते है। आशा कार्यकर्ता विभाग के प्रत्येक अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करती है।

सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा 70 वर्ष से अधिक की उम्र वाले बुजुर्गाे के लिये प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना के विधिवत कार्ड बनने की भी घोषणा करते हुए जिले के समस्त पात्र बुजुर्गाे से कार्ड बनाने का आह्वान किया । ये आयुष्मान कार्ड कामन सर्विस सेन्टर ,वार्ड प्रभारी , ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता के पास बनाया जा सकता है। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत श्रमिकों के लिये भी आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद डॉ. मनीष यादव ने भी कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिये लिये सरपंच,सी.एच.ओ., सचिव एवं आशा कार्यकर्ता को स्मृति चिन्ह , प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मनासा विधायक प्रतिनिधि आनंद श्रीवास्तव, मोहन सिंह राणावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. सिसोदिया, डॉ. आर. के. खद्योत , जिला मलेरिया अधिकारी अल्पेश बारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना राठौड, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवनीत शर्मा ने किया तथा आभार जिला समन्वयक सतीश मालवीय ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE