BREAKING NEWS
KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 12:07 pm
KHABAR : उज्जैन में उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे 66वें कालिदास समारोह का शुभारंभ, कार्यक्रम में दो घंटे रहेंगे, कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर 12 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन आएंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा ने अकादमी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समारोह 12 से 18 नवंबर तक आयोजित होगा।


अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विधिवत शुभारंभ देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर को होगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होगें। वहीं श्री रामजन्म भूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरी महाराज सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होगें। सोमवार को शासन स्तर से कालिदास संस्कृत अकादमी में उपराष्ट्रपति के आने की सूचना मिलने के बाद से ही तैयारियों में तेजी आ गई है।


अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गन्धे ने बताया कि शासन स्तर से हमें जानकारी मिली है। इसके अनुसार उपराष्ट्रपति दोपहर दो बजे कालिदास अकादमी आएंगे। यहां समारोह में शिरकत करेंगे। अभी मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम आना शेष है। उपराष्ट्रपति करीब दो घंटे यहां रहेगें। शुभारंभ के पहले दो दिन पूर्वरंग कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर रविवार को करीब 500 स्कूली विद्यार्थी व बटुकों द्वारा पहली बार माँ गढ़कालिका माता मंदिर पर श्यामला दंडकम स्त्रोत का पाठ किया जाएगा। इस दौरान अकादमी के अधिकारियों के अलावा संस्कृत विद्वान, संस्कृति कर्मी, गणमान्य जन भी गढ़कालिका माता की आराधना कर कालिदास समारोह की सफलता की कामना करेंगे।


कलेक्टर, एसपी ने निरीक्षण किया, तैयारियां तेज हुई
कालिदास समारोह की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा ने कालिदास अकादमी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सांस्कृतिक विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अकादमी में रख रखाव, पुताई , मालियों द्वारा घास की कटाई ,वृक्षों का रख रखाव, फ्लैग पोस्ट ठीक करवाने, कार्पेट ग्रास बिछवाने, साज सज्जा, प्रकाश व विद्युत व्यवस्था, पार्किंग जोन की स्वच्छता, ग्रीन रूम में सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार करने के निर्देश दिए है।


आने जाने के मार्ग का चिन्हांकन ,ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं के लिए भी कहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग मौजूद रहे।


राज्यस्तरीय शालेय कालिदास समारोह का शुभारंभ आज
स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 5 से 7 नवम्बर तक पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल कालिदास अकादमी पर 23वां राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ 5 नवम्बर मंगलवार को प्रातरू 11 बजे से होगा। डीईओ आनन्द शर्मा ने बताया शुभारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर सोलंकी, बहादुरसिंह बोरमुण्डला, विवेक जोशी होंगे।


सारस्वत अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा एवं कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गंधे होंगे। समारोह के अन्तर्गत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की नृत्य नाटिका, श्लोक पाठ एवं चित्रांकन प्रतियागिताएं आयोजित होगी जिनमें प्रदेश के 9 संभागों के लगभग 300 विद्यार्थी, शिक्षक सहभागिता करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE