चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा ज्ञानदीप केयर होम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा परीवीक्षा अधिकारी धर्ममचन सुवालका से एचआईवी पॉजिटिव बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा खाना, साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सचिव ने एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को दी जाने वाली दवाईयों के बारे में जानकारी ली तथा उनकी जांच की एवं समय पर बच्चों को दवाईयाँ उपलब्ध करवाने हेतु भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान केयर होम में कुल 2 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय काउन्सलर सायर सुवालका आदि उपस्थित थे।