BREAKING NEWS
KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 1:22 pm
KHABAR : नेहरु स्टेडियम में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं, 8 से 12 नवंबर राज्य स्तरीय खो-खो और हैंडबाल कॉम्पिटिशन, आयोजन के लिए बनी 15 समितियां, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम पर 8 से 12 नवंबर तक राज्य स्तरीय खो-खो और हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।


कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी को निर्देश दिये कि 8 से 12 नवंबर तक हरदा में आयोजित होने वाली 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता और 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें।


उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आदेश जारी कराएं और आयोजन समिति गठित करें। डीईओ रघुवंशी ने बैठक में बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सहयोग से इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कुल 15 समितियां गठित की जा चुकी हैं।


इस प्रतियोगिता का शुभारंभ और समापन कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के रुकने व स्टेडियम तक आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE