BREAKING NEWS
KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 1:53 pm
BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के फैसल, असिस्टेंट प्रोफेसर की उम्र 40 से बढ़कर हुई 50 साल, पीएससी और ईएसबी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण समेत कई प्रस्ताव पर लगी मुहर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगी है। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की उम्र 40 साल थी, उसे बढ़कर 50 साल कर दिया गया है। नए कॉलेज खुल रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है. पैरामेडिकल काउंसिल जो भारत सरकार ने बनाया उसके नए रूल नहीं आ पाए हैं इसलिए पैरामेडिकल काउंसिल रिसेट किया गया है जिससे 23-24 से 24- 25 में एडमिशन करके संचालित किया जा सके। एडमिशन और परीक्षाएं हो सके यह भी कैबिनेट तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। सतपुरा सारणी में ताप विद्युत गृह पुरानी इकाइयों को 410 मेगावाट की दो थी. 820 यूनिट को डी कमीशन किया जाएगा. डी कमीशन करके थर्मल पावर प्लांट बनाया जाएगा. 660 मेगा पावर प्लांट बनाया जाएगा। 


नए उर्वरक केद्रों की स्वीकृति
नगद उर्वरक केंद्र 286 डबल लॉक के विपणन समिति के 141, विपणन समिति के 121, 254 नगद नए उर्वरक केद्रों की स्वीकृति दी गई है. अभी तक समस्या आ रही थी कि किसानों को दिक्कत आ रही थी कि किसान कई दिनों तक लाइन लगाकर खड़े रहते थे अब उन्हें दिक्कत नहीं आएगी। नगद में खाद मिल जाए इसलिए नए केंद्र की आवश्यकता थी. प्रदेश की सभी सहकारी समितियां ऑनलाइन हो चुकी है. उन्हें पैक्स समितियां को कंप्यूटराइज कर लिया गया है. 368 लाख रुपए की मदद से आईटी इंट्रीग्रेटेशन होगा.


7 दिसंबर को नर्मदापुरम में इन्वेस्टर सबमिट
मध्य प्रदेश सिविल सेवा आयोग में महिलाओं की नियुक्ति 33 प्रतिशत आरक्षण था. सभी प्रकार की नियुक्ति में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा दो प्रतिशत भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को और भी राहत दी गई है. पीएससी और ईएसबी की नियुक्ति में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.रीवा में इन्वेस्टर समिति का सफल आयोजन हुआ इसमें लोगों को बड़े संख्या में रोजगार मिलेगा. गोवर्धन पूजा में सरकार ने आयोजन किया है. सिवनी, मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है. इसमें पीएससी से होने वाली भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री ने चर्चा की है. 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में इन्वेस्टर सबमिट होने जा रही है. नर्मदा पुरम के संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE