इंदौर। सियागंज बाजार में मंगलवार को मुहूर्त के सौदे धूमधाम से हुए। जल मंदिर जवाहर मार्ग सियागंज रोड पर बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं दलालों की उपस्थिति में सियागंज बाजार में बिकने वाली हर वस्तु के व्यापार की शुरुआत शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की आरती के पश्चात हुई। चार दिन की छुट्टी के बाद सियागंज बाजार की रौनक देखते ही बनती थी। बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति में उत्साह के साथ मुहूर्त के सौदे हुए।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सियागंज मर्चेंट संगठन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, महामंत्री प्रितपाल टोंग्या, किशोर वरलानी, कन्हैया लाल, वासुदेव चेलानी, रजत बैंड़िया, प्रदीप मिश्रा मुन्ना, प्रदीप सेठी, संपत संजय वरलानी, कमलेश चंदवानी, कमल छतरी, नीलेश अग्रवाल, दिलीप तोतला, दिलीप चंदवानी एवं सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। सबने एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी और आने वाले साल में खूब व्यापार बढ़े, इसकी कामना की। संचालन संगठन के सचिव नईम पालवाला ने किया।