भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंदिर तोड़ने श्रीराम भक्त हनुमान को प्रशासन ने नोटिस दिया है। नोटिस की जानकारी मिलने के बाद रहवासियों के साथ बजरंग दल और विहिप (वीएचपी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध में पूजन के साथ हनुमान चालीस का पाठ और राम धुन गाने में लोग जुट गए है।
दरअसल हनुमान मंदिर सार्वजनिक स्थान में शामिल पार्क में बना है। रहवासियों का कहना है कि समिति की सहमति के बाद ही मंदिर बनाया गया था। किसी की शिकायत पर प्रशासन तोड़ने पहुंचा था। वीएचपी और बजरंग दल का आरोप है कि मंदिर को तोड़ने की विशेष साजिश की गई है। यह प्रशासन की बड़ी मनमानी है। कहा कि- शहर में कई मस्जिदें और मदरसे अवैध हैं, उसे नोटिस जारी करने तक की प्रशासन और शासन की हिम्मत नहीं है। वीएचपी ने चेतावनी दी है कि प्रशासन माफी मांगे अन्यथा जन आंदोलन जारी रहेगा।