BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 3:34 pm
KHABAR : एमपी के पूर्व गृहमंत्री पर पुलिस रख रही है नजर, भूपेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएम के सामने किया खुलासा, कांग्रेस ने साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। बीजेपी विधायक ने ने पुलिसकर्मियों पर कॉल डिटेल निकालकर धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर में योजना समिति की बैठक लेने पहुंचे थे।  इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इधर पूर्व गृहमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। 


बीजेपी विधायक ने उपमुख्यमंत्री से की शिकायत
भूपेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से इसकी शिकायत की है। बीजेपी विधायक ने कहा ‘स्थानीय पुलिस के अधिकारी बिना एसपी और आईजी की अनुमति के कुछ लोगों के फोन नंबर और मोबाइल का सीडीआर निकाल रहे हैं, जिसका मिस यूज भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ ऐसा हुआ है, उनकी तरफ से मुझे जानकारी मिली है।  


कांग्रेस ने साधा निशाना 
भूपेंद्र सिंह के आरोपों के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खुफिया तंत्र का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जीतू पटवारी ने कहा कि जब प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ही अपनी सरकार में असुरक्षित हैं तो संदेश यह है कि यहां माफियाओं का राज है,पूर्व गृहमंत्री रो रहे हैं कि मुझे धमकियां मिल रही है, तो हम जिस बात को बार-बार कह रहे हैं कि यह मोहन यादव की सरकार नहीं है, बीजेपी की सरकार नहीं है जनता की भी सरकार नहीं है। यह माफियाओं की सरकार है।


भूपेंद्र सिंह ने किया पलटवार 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान पर भूपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कियह लोकल का मामला है, कानून व्यवस्था पर कोई सवाल नही उठाया है,कांग्रेस तो हर विषय पर राजनीति करती है। 


एएसपी ने रखा पक्ष 
इधर सागर पुलिस का पक्ष रखते हुए सागर एएसपी डॉ संजीव उइके ने कहा कि अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नही आया है। लेकिन पूर्व गृह मंत्री द्वारा इस संबंध में कहा गया है,जिसपर संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच को जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो दोषियों पर कार्रवाई  भी की जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE