मंदसौर। जिले में दो तरह का मौसम बना हुआ है। दिन में गर्मी तो रात से लेकर सुबह तक ठंड का मौसम है। जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जब इनका रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब यहां के तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण 15 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आप्टे ने बताया की 15 नवंबर से ठंड का असर तेज हो सकता है। पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहेगा जबकि रात में पारा 12 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा।
इस महीने ऐसा रहता है प्रदेश का मौसम-
दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य होता है लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। अक्टूबर की तरह उमस महसूस नहीं होती है। वहीं, रात के पारे में गिरावट आने लगती है।