BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 5:31 pm
BIG NEWS : शिवराज को प्रचार के लिए नहीं मिला हेलिकॉप्टर, उपनेता प्रतिपक्ष कटारे बोले- बड़े नेता जानबूझकर कर रहे अपमान, बुधनी की जनता सहेगी नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार (7 नवंबर) को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। शिवराज को हेलिकॉप्टर से यहां जाना था। ऐन वक्त पर उन्हें हेलिकॉप्टर नहीं मिल सका, वे कार से पहुंचे। इसे लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने वीडियो जारी कर बीजेपी के बड़े नेताओं पर शिवराज को अपमानित करने का आरोप लगाया है।


कटारे ने कहा- बीजेपी अपने सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को अपमानित कर रही है। उन्हें हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन उन्हें हेलिकॉप्टर नहीं दिया गया।


शिवराज मध्य प्रदेश बीजेपी के सबसे लोकप्रिय नेता
कटारे ने कहा- आज मध्य प्रदेश भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान का बुधनी उपचुनाव को लेकर हेलिकॉप्टर से दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था। मैंने दौरा कार्यक्रम देखा, उसमें हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन जैसे ही बीजेपी के बड़े नेताओं और राज्य सरकार को ये पता चला तो अपमानित करने के लिए उनसे हेलिकॉप्टर छीन लिया गया। जिसके चलते आनन-फानन में पूरा कार्यक्रम शिवराज सिंह चौहान ने कार से बनाया।


शिवराज के फेस पर चुनाव, पर ब्ड नहीं बनाया
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा- आज प्रदेश में भाजपा की सरकार उन्हीं की देन है। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने के बाद पहले तो मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उसके बाद जब बुधनी में उपचुनाव की बारी आई तो उनके बेटे को टिकट भी नहीं दिया गया। अब उनसे हेलिकॉप्टर भी छीन लिया गया है। बुधनी की जनता अपने नेता का कितना अपमान सहेगी।


जनता बीजेपी से लेगी इस अपमान का बदला
कटारे ने कहा- मेरा तो आग्रह है बुधनी की जनता से भी कि आने वाली 13 तारीख को वोटिंग है।आपके शीर्ष नेता का अपमान निरंतर एमपी में किया जा रहा है। इसका बदला आप सभी लोग वोट के माध्यम से लीजिएगा। मुख्यमंत्री जी और बड़े नेताओं से कहना चाहूंगा कि शिवराज सिंह चौहान के साथ जिस तरह की हरकत निरंतर हो रही है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी निंदा करता हूं।


शिवराज को स्टेट हैंगर से रेहटी रवाना होना था
हेमंत कटारे ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर से बुधनी विधानसभा का दौरा कार्यक्रम शेयर किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान को भोपाल स्थित स्टेट हेंगर से 10.35 बजे सीहोर जिले की रेहटी तहसील रवाना होना था। इसके बाद वहां से 12: 30 बजे बुधनी तहसील के गांव नांदनेर में हेलिकॉप्टर से प्रचार के लिए जाना था।


वहां से हेलिकॉप्टर से ही डोबी गांव जाना था। फिर कार से शाहगंज और बुधनी में कार्यक्रमों में शामिल होना था। जिसके बाद कार से भोपाल स्थित आवास लौटना था। हालांकि उनके संशोधित कार्यक्रम के तहत वो अब सभी कार्यक्रमों में हेलिकॉप्टर की जगह कार से ही जा रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE