BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 5:52 pm
NEWS : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने, विलोपन किए जाने एवं संशोधन का कार्य 9 नवंबर से, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने, विलोपन किए जाने एवं संशोधन का कार्य होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत 9 नवम्बर को ग्राम सभा एवं वार्ड सभा का आयोजन होगा जिसमें बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सूची का पठन करते हुए पात्र मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे तथा स्थानांतरित/मृत/दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम विलोपन की कार्यवाही संपादित की जायेगी। इसी प्रकार 10 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे साथ ही अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर तथा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य करेंगे। जिले के आमजन संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाये जाने हेतु कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE