चित्तौड़गढ़। पेन्शनर्स/पारिवारिक पेन्शनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने एवं डिजिट प्रक्रिया में सहयोग हेतु 11 नवम्बर सोमवार को राजस्थान पेन्शनर समाज के सहयोग से कोषालय चित्तौडगढ एवं समस्त उपकोषालय में शिविर का आयोजन किया जाना है।
राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने सभी पेन्शनर्स से आव्हान किया कि वे अपने जीवन प्रमाण पत्र इस शिविर के अन्दर बनवा कर प्रस्तुत करें।