चित्तौड़गढ़। सभी संकायो के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ नगर इकाई की एमपीपीजी कॉलेज इकाई द्वारा कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
इकाई अध्यक्ष सावन पटवा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि सात नवम्बर नियत की गई है। पिछले 48 घंटे से तकनीकी कारणों से वेबसाईट के धीमी चलने से विश्वविद्यालय द्वारा अनेकों विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं आईडी पासवर्ड जारी हो पाए है जिससे कईं विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह रहे हैं।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी, भाग विस्तारक सौरभ राठौड़, नगर सह मंत्री मनोज धाकड़, इकाई सचिव धर्मेंद्र सुखवाल, इकाई उपाध्याय नरेश शर्मा, किशन गोस्वामी, सुमन जाट, रानू शर्मा, परी साहू, हर्षवर्द्धन सिंह, हिमांशु खटोड़, अंकित प्रजापत, गणपत मेघवाल, शिवाय गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।