BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 4:16 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री देवडा ने 68 वीं राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ, राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 474 खिलाड़ी लेंगे भाग, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा- सभी खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेले, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नूतन स्टेडियम में 68 वीं राष्ट्रीय स्तर हॉकी चौंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया । खिलाड़ी द्वारा मार्च फास्ट निकाला गया । हॉकी खिलाड़ी सराहना राठोर द्वारा खेल की शपथ दिलाई गई। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं कोच से परिचय प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होगी । इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 474 खिलाड़ी भाग लेंगे। 
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, स्थानीय जनप्रतिनिधी, कोच एवं खिलाड़ी मौजूद थे। शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा यह हमारे लिए गौरव की बात है कि 26 राज्यों के टीम हमारे जिले में खेलने के लिए आई है। सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी हमारे देश का भविष्य है। सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने देश का नाम रोशन करें। हमारे खिलाड़ियों ने बहुत से गोल्ड मेडल लिए हैं। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल खेले। विजय पराजय तो होती रहती हैं, लेकिन अनुशासन से खेले। कोई भी खिलाड़ी निराश ना हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE