मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। वे दिल्ली से रवाना होकर मंदसौर हेलीपेड पहुंच गए हैं। हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सीएम यादव का फूल माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चन्दर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार सहित पूर्व विधायक गण, पूर्व जिलाध्यक्ष गण सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहेंगे।