BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 4:58 pm
KHABAR : ड्रॉपआउट रोकने स्कूल शिक्षा विभाग की नई एडमिशन पॉलिसी, 2 साल में 10 लाख बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी तो अब टीचर खुद कराएंगे एडमिशन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने के बाद ड्रॉपआउट की स्थिति रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नई एडमिशन पॉलिसी तय कर दी है।


स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूलों में प्रवेश की नीति घोषित की है, जिसके तहत कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को किसी भी सरकारी स्कूल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि, जिस स्कूल से विद्यार्थी ने पिछली कक्षा (5वीं, 8वीं और 10वीं) पास की है, उस स्कूल के शिक्षक ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।


शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इन कक्षाओं को पास करने वाले विद्यार्थियों में से 91.51ः स्टूडेंट्स ड्रॉपआउट हुए हैं।


स्कूल से स्टूडेंट्स के घर की दूरी भी ड्रॉपआउट की वजह
स्कूलों के सेटअप के अनुसार, 5वीं पास करने पर स्टूडेंट को 6वीं, 8वीं पास करने पर 9वीं, और 10वीं पास करने पर 11वीं में एडमिशन लेना पड़ता है। इसके लिए अब तक स्टूडेंट को खुद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती थी, और इसी बीच बड़ी संख्या में स्टूडेंट पढ़ाई छोड़ देते हैं।


इसकी वजह विद्यालयों की स्टूडेंट्स के घर से दूरी भी है, जिससे ड्रॉपआउट की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग हर साल कुछ नया प्रयास करता है।


इस बार विभाग ने तय किया है कि स्टूडेंट्स को स्कूल से बाहर न जाने दिया जाए, यानी 5वीं, 8वीं, और 10वीं पास करते ही उसी स्कूल का प्रधानाचार्य या प्राचार्य स्टूडेंट को अगली कक्षा में एडमिशन देने की प्रक्रिया पूरी कर देगा। भले ही स्टूडेंट दूसरे सरकारी स्कूल में एडमिशन ले रहा हो।


विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे ड्रॉपआउट की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी। हालांकि, यह एडमिशन केवल निकटवर्ती सरकारी स्कूलों में ही दिए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE