BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 5:14 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की बरखेड़ा कामलिया ग्राम पंचायत और सरपंच पद के चुनाव, जब नरेश ने दायर की याचिका तो हाईकोर्ट इंदौर ने जारी किया आदेश, रिजल्ट पर लगाई रोक, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जावद जनपद की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कामलिया में सरपंच नरेश पाटीदार को पद से पृथक करने के बाद 9 दिसंबर को सरपंच पद के लिए उपचुनाव का मतदान हुआ। मतगणना 13 दिसंबर को और परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किए जाने थे। इसके पहले ही हाईकोर्ट ने इस रिजल्ट पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश दिया है। नरेश पाटीदार ने याचिका दायर की थी। 


आपकों बता दें कि नरेश पाटीदार पर मोरका में करीब 17 हजार वर्ग फीट भूमि पर पट्टे जारी कर शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा था। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें सरपंच पद से हटाया गया था। एसडीएम ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश भी दिए थे। लेकिन मामले में अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। चुनाव की घोषणा हो गई थी, जिसमें 9 लोगों ने नामांकन भरा और अंत में तीन लोगों ने मैदान में रहकर चुनाव लड़ा। इधर नरेश पाटीदार ने आयुक्त उज्जैन के समक्ष याचिका लगाई थी, जिस पर आयुक्त ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद नरेश ने हाईकोर्ट इंदौर में याचिका लगाकर स्टे देने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने बरखेड़ा कामलिया में सरपंच के लिए हुए उपचुनाव को देखते हुए 16 दिसंबर को घोषित होने वाले परिणाम पर प्रकरण की सुनवाई पूरी होने तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE