देवास। एबी रोड स्थित तारणी कॉलोनी के पास एक व्यक्ति ने अपनी दुकान के सामने लगे हरे पेड़ को मंगलवार सुबह कटवा दिया। पेड़ की टहनी सर्विस रोड पर रखी थी। सूचना के बाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और संबंधित व्यक्ति का 50 हजार रुपए का चालान काटकर और पंचनामा बना दिया।स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बाबूलाल पिता कन्हैयालाल जैन ने यहां पर पेड़ काटा है। इससे पहले भी यहां पेड़ काटने की सूचना मिली थी। आयुक्त के निर्देश पर उनके ऊपर 50 हजार रुपए का चालान काटा गया है।बाबूलाल के बेटे आशीष जैन ने बताया कि पेड़ कारण दुकानें दिखाई नहीं दे रही थी। जिसके कारण नुकसान हो रहा था। दुकानें सही चल नहीं रही थी। पेड़ की शाखाए काफी दूर तक फैल रही थी। जिसके चलते पेड़ को कटवाया गया।हमने पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं ली थी।