BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 5:28 pm
KHABAR : जिन हाथों में लगे थे खून के दाग उन्हीं ने बढ़ाई घर की शोभा, महिला कैदियों ने जलकुंभी से बनाए खूबसूरत प्रोडक्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जलकुंभी जिस नदी या तालाब में पाई जाती है, माना जाता है वो नदी और तालाब प्रदूषित है। लेकिन अब इन्हीं जलकुंभी से बनी चीजों से घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे। जेल में बंद महिला कैदियों ने पानी खराब करनी वाली जलकुंभी से पर्स, फाइल, होल्डर, बाटल, कवर, टोकनी, चटाई आदि बनाई गई है। इसे लेकर अब उन्हें सम्मानित भी किया गया।


अपराध की दुनिया में जिन हाथों से वारदातों को इन कैदियों ने अंजाम दिया। आज उन्हीं हाथों से घरों की शोभा बढ़ाने वाली चीजें महिला कैदियों द्वारा बनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ये प्रशिक्षण करवाया जाएगा इसकी शुरुआत भोपाल के केंद्रीय जेल से की गई। महिला आयोग की सदस्य और जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि, यहां 42 महिला बंदियों को जलकुंभी से अलग-अलग तरह की चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। महाराष्ट्र की एक गैर सरकारी संस्था के मदद से 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। जिसमें सीखाया और बताया गया किस तरह से जलकुंभी से अलग-अलग सामग्री बनाई जाती है।


महिला कैदियों द्वारा तैयार की गई सामग्री को आनलाइन भी बेची जाएंगी। इसके साथ ही पुरानी जेल के बाहर कान्हा इंपोरियम में भी इसे बेचने के लिए रखा जाएगा। इससे पहले भोपाल केन्द्रीय जेल के जेलर के प्रयासों से जेल बाहर पेट्रोल पंप भी खोला गया है। जिसका संचालन जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी करते है इसके बदले में उनकों सैलरी भी दी जाती है। उज्जैन और जबलपुर के केंद्रीय जेल में बंदी एलईडी बल्ब भी बना रहे हैं। अब इनका उत्पादन इतना हो रहा है कि, अन्य जेलों के अतिरिक्त दूसरे सरकारी विभागों में भी आपूर्ति की जाएगी। साथ ही अन्य केंद्रीय जेलों में भी उत्पादन किया जाएगा। आइटीआई कर चुके कैदी यह काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE