नीमच। आज नीमच के वार्ड नंबर 23 और 24 में कायाकल्प वन के तहत निर्मित हो रहे रोड का निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा शंभू व्यायाम शाला वाले मार्ग पर पहुंची। उन्होंने रोड निर्माण को लेकर गुणवत्ता के संबंध में वहां मौजूद नगर पालिका के अधिकारियों और ठेकेदार राजेश ओझा से जानकारी प्राप्त की। आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने बताया कि कायाकल्प वन के अंतर्गत यह रोड एक हजार पचास मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा बन रहा है। पहली बार पोल शिफ्टिंग कर रोड बनाए जा रहे हैं।यह रोड करीब 96 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहा है। रोड के निरीक्षण के समय वार्ड नंबर 24 की पार्षद व सभापति वंदना खंडेलवाल और वार्ड नंबर 23 की पार्षद गुंजन राठौर भी मौजूद रही। वार्ड वासियों ने भी नपा अध्यक्ष के सामने अपनी समस्याएं रखी।