छतरपुर। जनसुनवाई बनी औपचारिकता लोगों को नहीं मिलता न्याय जी हां यह बात हम नहीं कह रहे यह आरोप रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह ने लगाएं है आज छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे तहसील नौगांव के ग्राम चुरवारी निवासी रिटायर्ड सूबेदार महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 28 साल देश की सेवा करते हुए सेवानिवृत्त के बाद फंड व सेलरी की बचत पूंजी से ग्राम चुरवारी में खसरा नंबर 1214,1216,1218,1220,1222,1224,व 1225 में कुल किता 7 रकवा 6.670 कृषि भूमि क्रय की थी जिस पर प्राथी की वन विभाग एवं दबंग लोगों के द्वारा खेती नहीं करने दी जा रही पिछले 5 वर्षों से प्रार्थी राजस्व विभाग एवं वन विभाग के चक्कर लगा कर परेशान हैं लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा जिससे परेशान हो कर रिटायर्ड फौजी ने आज जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इक्छामृत्यु की मांग की है पूरे मामले में रिटायर्ड फौजी के आवेदन पत्र एडीएम मिलंद नागदेव ने नौगांव एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।