देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पति मंगलवार को शासन की योजना अनुसार जनसुनवाई का आयोजन किया जा है इसमें बड़ी संख्या में जिले पर से आवेदक पुलिस संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं जिसका 7 दिनों में निराकरण किया जा रहा है।एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि प्रति मंगलवार आमजन की सुविधा को लेकर जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है। इसमें प्रत्येक जिले में मुख्यालय स्तर पर जनता की शिकायतों की सुनवाई की जाती है उसी तारतम्य में देवास में भी प्रति मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिससे आम लोगों की समस्या सुनी जाती है इसमें कई गंभीर प्रकरण भी आते हैं जिनको जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए जाते हैं। यहां पर कई राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं पूरे जिले भर से यहां पर आवेदक समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।जिनका निराकरण कर उन्हें संतुष्ट किया जाता है। साथ ही शिकायतों के निवारण को समयबद्ध बनाने को लेकर भी जोर दिया जा रहा है।