नीमच। गऊ सेवा दल टीम ने नाले मे गिरी गाय को निकाल बचाई जान गऊ सेवा दल के गौ सेवक मितेश अहीर को स्कीम नम्बर 9 से सूचना मिली शाम 4 बजे स्थानीय लोगो द्वारा की एक गाय नाले मे बुरी तरह से फंसी हुई पड़ी है ज्यादा देर लगी तो गाय मर जाएगी स्थानीय लोगो ने बताया की हमने नपा, के अधिकारी को फोन लगाया तो उन्होने तुम्हारे नम्बर दे दिए की इनको लगाओ फोन इसलिए आप को लगाया फोन हम भी मानवता के नाते काम छोड़कर गाय निकालने पहुंचे और स्थानीय लोगो की मदद से गाय को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाली बिना जेसीबी के इससे पहले भी गोविंद डेयरी के समीप नाले मे गाय गिरने के कारण गाय तड़प तड़प कर मर गई उस समय हम बाहर होने के कारण समय पर नही पहुंच पाए और नपा, भी नही पहुंच पाई अगर कोई जिम्मेदार समय पर पहुंच जाता तो उस समय भी गाय की जान बच सकती थी शहर मे गौ सेवक नि स्वार्थ भाव सेवा दे रहे है इनको प्रशासन से किसी तरह का कोई भी आर्थिक सहयोग प्राप्त नही है और ना ही जिम्मेदार इन गौवंश के मालिक के ऊपर ठोस कार्रवाई कर रहे है रोजाना कही ना कही से बिमार घायल गौवंश की सूचना मिल रही है जिसे जिम्मेदार नजरअंदाज कर देते है जिसके बाद मजबूरन गौ सेवको जाना पड़ता है इस सेवा कार्य मे मितेश अहीर, राहुल सुराह, राहुल भील, व स्थानीय लोगो का सराहनीय योगदान रहा।