मंदसौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मंदसौर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले सीएम का विशेष विमान हेलीपेड पर पहुंचा। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से सीएम का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां सीएम ने पार्टी कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम बिजनेस समिट में शामिल हुए।
देरी से मंदसौर पहुंचा सीएम का विशेष विमान-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार दोपहर 3.05 बजे मंदसौर हेलीपेड पहुंचना था। लेकिन सीएम यादव का विशेष विमान करीब 1 घंटे बाद 4.15 बजे मंदसौर के हेलीपेड पहुंचा। सीएम के विशेष विमान के हेलीपेड पहुंचते ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में गजब का जोश देखा। उत्साहित भाजपाईयों ने हेलीपेड पर सीएम का भव्य स्वागत किया।
हेलीपेड से काफिले के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम-
मंदसौर के हेलीपेड से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काफिले के रूप में कार्यक्रम स्थल मंदसौर बायपास स्थित हॉकी टर्फ मैदान पहुंचे। जहां सीएम डॉ. यादव ने करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाले पार्टी कार्यालय का भूमिपूजन किया। इसके बाद मंच से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया। यहां सीएम करीब 20 मिनिट रूके। इसके बाद वे बिजनेस समिट के लिए रवाना हो गए।