BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 7:57 pm
REPORT : जनसुनवाई में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करवाएं, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर एवं सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करवाएं। जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण होने पर प्रशंसा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा,कि इसी तरह आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण कर उन्‍हें लाभांवित करें। बैठक में बताया, कि जिन दिव्‍यांगजनों के प्रमाण पत्र नहीं बने है,  ऐसे दिव्‍यांगों की सूची तैयार कर, जीरन में आयोजित होने वाले शिविर में प्रमाण पत्र बनवाएं।
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी पंचायतों में अपात्रता पर्ची वाले हितग्राहियों का नाम हटवाएं। सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि दो वर्ष से अधिक के धारणाधिकार प्रकरणों का निराकरण करें और एमपीईबी, खाद्य विभाग, नगरपालिका, नगर परिषद, श्रमविभाग सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों का निराकरण तत्‍काल करवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE