BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 8:05 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास कर किया उद्यमियों से संवाद, बोले- दो नवीन पार्कों बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना से मंदसौर में 2500 करोड़ का निवेश आएगा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्षत्र गार्डन में मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास एवं उद्यमियों से संवाद किया। 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधान परिषद, कार्यकारी सभापति विशेषाधिकार समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद बंशीलाल गुर्जर, हीतानंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मंदसौर विधायक विपिन जैन, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एमपीआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में उद्योगपति, पत्रकार मौजूद थे।
शिलान्यास के पश्चात मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सहायता हेतु जिलास्तर पर स्थापित निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। पावरग्रिड कापर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मंदसौर में निवेश हेतु मुख्यमंत्री को अभिरूचि पत्र सौंपा। इस पावर ग्रिड के माध्यम से मंदसौर जिले में 1040 करोड़ का निवेश आएगा।
मुख्यमंत्री ने मंदसौर में औद्योगिक विकास के उत्प्रेरण हेतु दो नवीन पार्कों बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना की उद्घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो नवीन पार्काे से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों पार्कों का वीडियो द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले में दो नवीन पार्कों के स्थापना होने से 100 ईकाईयों के माध्‍यम से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है। मंदसौर एवं नीमच जिले में सभी तरह की क्षमता और संरचना यहां पर हैं। अब औद्योगिक क्षेत्र में भी कार्य शुरू हो गया है। जग्गा खेड़ी, बसई, सेमली काकड़ नए औद्योगिक क्षेत्र बन रहे हैं। उद्योग लगाने के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता रहती है, वह साधन दिए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में नंबर एक पर होगा। उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलता है और उससे समृद्धि आती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE