नीमच। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के बैनर तले सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए संयुक्त कलेक्टर संजीव साहू को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से पेंशनरों ने कहा कि, प्रदेश के पेंशनरों की सेवानिवृत्ति के समय उनकी ओर से ली जाने वाली कम्युटेशन की राशि पर वर्तमान में वसूली की समय सीमा 15 साल निर्धारित है। जबकि वर्तमान में ब्याज दर कम है। ऐसे में काटी जाने वाली किस्त की समय सीमा कम की जाए। लेकिन शासन ने आज तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया।
ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त विभाग पेंशनर संघ ने मांग की है कि एक महीने के भीतर कम्युटेशन की समय सीमा 15 साल से कम की किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं किया जाता तो उन्हें न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।