BREAKING NEWS
NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 8:28 pm
REPORT : मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ कल, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता जयंती पर गीता पाठ किया जाएगा, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत बहनों को सहायता राशि का सिंगल क्लिक से वितरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत राशि का वितरण भी होगा।रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 11.00 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा जिसमें जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण एवं हितग्राही मौजूद रहेंगे। नगरीय निकायों में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। गीता जयंती के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत गीता के कर्म योग अध्याय का सामूहिक पाठ होगा।श्रीकृष्ण परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न गतिविधियां एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस उपलक्ष में अन्य आयोजन भी होंगे। इनमें स्थानीय स्तर पर संतजनों, विद्वतजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केंद्रित व्याख्यान होंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चे, युवा, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी जुड़ेंगे, जनभागीदारी होगी। जिला मुख्यालय स्थित कारागार में श्रीमद् भागवत गीता पाठ आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE