खरगोन। दिल्ली बार्डर पर सरकार से एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए जिले में भी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपनी लंबित मांगें मनवाने प्रदर्शन किया। महासंघ के बैनर तले जुटे किसानों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में रैली निकाल उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सी2प्लस 50 फार्मूला लागू करने के साथ ही 6 सुत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है।
महासंघ जिलाध्यक्ष किशोर पाटीदार, सीताराम इंगला, गोपाल पाटीदार आदि ने उपराष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं पर स्वतरू संज्ञान लेकर भारत सरकार एवं कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं, वेतनाओं, आवेदन, निवेदन, आंदोलन पर विचार एवं निराकरण के लिए प्रत्यक्ष रुप से कहा गया जो स्वागत योग्य है। इसके लिए किसान आभार जताते है। महासंघ ने मांग की है कि कृषि उपज, दूध, फल, फूल, सब्जी के दाम लागत के आधार पर सी-2प्लस 50 फार्मूले के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।