भोपाल। आज गीता जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में गीता महोत्सव के कार्यक्रम शुरू होने के साथ प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डाली जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल से प्रदेश की एक करोड़ 28 लाख लाभार्थियों के खातों में 1572 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगें।
भोपाल के लाल परेड मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में सीएम लाड़ली बहनों के साथ अन्य हितग्राहियों के खातों में भी राशि डालेंगे। 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 334 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसी के साथ प्रदेश में जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत भी होगी। सीएम भूमिपूजन और लोकार्पण कर जनकल्याण पर्व का शुभारंभ करेंगे।