नीमच। ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी एंड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की गई। 18 से 21 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता का आज समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। आयोजन के तहत 16 प्रकार की अलग-अलग खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, एथलेटिक्स,रस्साकशी,सौ मीटर, दो सौ मीटर और 400 मीटर रिले रेस शामिल रहे। ज्ञानोदय द्वारा आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के तहत करीब 1000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। आज सभी खेल विधाओं के फाइनल खेले गए। विजेताओं व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम और खिलाड़ियों को ज्ञानोदय के चेयरमैन अनिल चौरसिया तथा अधिकारियों द्वारा शील्ड, मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी महबूब खान और सुजीत अहीर की महती भूमिका रही। संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया।