नीमच। सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान में आयुष विभाग नीमच की ओर से आयुष ग्राम जमुनिया कला में दिनांक 21.12.2024 को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोरना द्वारा बताया गया की समस्त ग्रामवासी तक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना इसका उद्देश्य है। ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ बीपी, शुगर ,एवं हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई।
शिविर में आयुष दिनचर्या ,ऋतुचर्या की जानकारी के साथ विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान एवं योगाभ्यास भी कराया गया। उक्त शिविर में आमवात, संधिवात ,वात रोग, श्वास ,कास, प्रतिश्याय ,रक्ताल्पता, स्त्री रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मौसमी बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधीया प्रदान की गई एवम कुल 162 रोगियों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया।
शिविर में डॉ. बादर सिंह वास्केल, डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ. विमला पाटीदार, भावना बैरागी, रितिका तिवारी, कानसिंह राणावत, शेलेंद्र पाटीदार, यतेंद्र राजावत, आनंद शर्मा एवं श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ द्वारा सेवाएं दी गई।