कुकड़ेश्वर। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार कुकड़ेश्वर में नवांकुर संस्था लाल कुवर भगवती शिक्षण समिति के तत्वावधान में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला समन्वयक और महेंद्र पाल सिंह भाटी, ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कुकड़ेश्वर सेक्टर के आठ स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा मुख्य ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर तेजकरण सोनी (अध्यक्ष, नगर विकास प्रस्फुटन समिति), वरिष्ठ पत्रकार राजू पटेल, संस्था प्रमुख मंजू सोनी, नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी, सत्यनारायण पीपलीवाल, शांतिलाल वर्मा, रामचंद्र गंगवाल और लोकेश मोदी उपस्थित रहे।
ध्यान के महत्व पर बल-
तेजकरण सोनी ने अपने संबोधन में ध्यान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान से मन और मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में मस्तिष्क को शांति प्रदान करने के लिए प्रतिदिन 15-20 मिनट ध्यान करना आवश्यक है। सनातन संस्कृति में ध्यान का महत्व प्राचीनकाल से है। ऋषि-मुनि ध्यान के माध्यम से परमात्मा से साक्षात्कार करते थे।
ग्राम स्तरीय कार्यक्रम-
नवांकुर संस्था ने ग्राम डांगरी, फोफलिया, बरलाई, तलाऊ, हतुनिया, कुकड़ेश्वर, और पावटी में भी ध्यान सत्र आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और नगरवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख मंजू सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालचंद धनगर, राजमल धनगर, राजेश पाटीदार, मांगीलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, सुनील पाटीदार, हीरालाल रावत, चेतना पवार और सुधा माली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ध्यान से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार की अपील-
सभी को अपने जीवन में ध्यान को शामिल करने का संदेश दिया गया ताकि मानसिक शांति और स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखा जा सके।