BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 7:11 pm
KHABAR : एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन का समापन आज, दूसरे दिन हुई संगीतमय रामकथा, संगठनात्मक नियुक्तियों की होगी घोषणा होगी, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर राम कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इससे पहले शोभा यात्रा निकाली गई, वहीं शास्त्री पार्क पर सत्र भी हुआ।


बता दें कि, एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन पहली बार गुना में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन यादव और एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने किया था। इस दौरान सीएम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमें सिखाता है, सच्चा देशभक्त बनना।


सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा कार्यक्रम स्थल से शहर के अलग अलग इलाकों में होती हुई शास्त्री पार्क पहुंची। यहां खुला अधिवेशन किया गया। शोभायात्रा का शर में जगह जगह स्वागत किया गया। इस पहले सुबह के सत्र में कई प्रस्ताव पेश किया गए और उन पर चर्चा हुई। खुले सत्र में भी कई नेताओं ने संबोधित किया।


संगीतमय रामकथा हुई
खुले अधिवेशन के बाद शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां संगीतमय रामकथा हुई। भोपाल से आए मोहित शिवानी ग्रुप ने संगीतमय राम कथा की प्रस्तुति दी। इसके अलावा और भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अलग अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने दी। आज शनिवार को संगठनात्मक घोषणाओं के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE