BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 7:37 pm
KHABAR : कलेक्टर ने ली स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण एवं राजस्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण एवं राजस्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग ली गई। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केंद्र स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर 2024 को किया जाना है इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‌द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्पूर्ण देश से चयनित स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाना है। उक्त योजना के अंतर्गत सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण सांसद, विधायक एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किया जाना है। कलेक्टर द्वारा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाने के निर्देश दिए। 
स्वामित्व योजना अंतर्गत वितरित किए जाने वाले अधिकार अभिलेख भू-लेख पोर्टल पर तहसीलदार लॉगिन में उपलब्ध कराए गये है। अधिकार अभिलेखों की प्रतियाँ डाउनलोड कर हितग्राहियों को रंगीन प्रति वितरित करना सुनिश्चित करें एवं उल्लेखित कार्यक्रम के पूर्व अधिकार अभिलेख का वितरण नहीं किया जाए। जिला स्तरीय कार्यक्रम पर वेबकास्ट एवं टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा जा सके। कलेक्टर द्वारा इसी के साथ ही राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सुशासन सप्ताह के तहत ष्प्रशासन गांव की ओरष् अभियान अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी समस्त उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE