मनासा। विधानसभा में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के शासनकाल में जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उनके समय में न बिजली थी, न पानी, और न ही सड़कें। एक-एक काम के लिए साल भर इंतजार करना पड़ता था।
मारू ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। हमारी सरकार में अनुपूरक बजट के माध्यम से सभी विकास कार्य स्वीकृत होकर शीघ्र ही मूर्त रूप ले लेते हैं। यह हमारी कार्यक्षमता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि विकास के हर मोर्चे पर उनकी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है।