BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 8:11 pm
KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत धोलीखाली के सचिव को निलंबित, कलेक्टर ने कहा- इस प्रकार के कृत्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार पंचायत सचिव ग्राम पंचायत धोलीखाली जनपद पंचायत पेटलावद अनारसिंह सोलंकी को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का दोषी मानते हुए मध्यप्रदेश, पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 की कण्डिका (7) के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जांच संस्थित की जाती है।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि इस प्रकार के कृत्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही किए जाने के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।
उक्त घटनाक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार  अनारसिंह सोलंकी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत धोलीखाली जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत मृतक श्रमिक सुखराम पिता बालु निनामा का आवेदन गलत तरीके से अपने लॉगिन से श्रमिक पंजीयन हेतु सत्यापन कर जनपद की लॉगिन में फॉरवर्ड किये जाने से स्व. सुखराम निनामा का संबल श्रमिक के रूप में गलत पंजीयन होना पाया गया। स्पष्ट है कि सोलंकी द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप उक्त स्थिति निर्मित हुई है।
निलम्बन अवधि मे डामोर का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, पेटलावद नियत किया जाता है तथा सोलंकी को नियमानुसार निलम्बन भत्तें की पात्रता अर्जित रहेगी ।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जावे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE