रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को रतलाम बंजलि हवाई पट्टी आगमन पर भव्य एवं आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विधायक चिंतामणि मालवी विधायक मथुरालाल डामोर, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम, मनोहर पोरवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।