खरगोन। जिले के मंडलेश्वर मे शनिवार बलाई समाज के लोगों के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में डॉ.अम्बेडकर पर असोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में मंडलेश्वर अम्बेडकर स्टेच्यु के पास धरना दीया, जमकर नारेबाजी की व मुंह व हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात रैली के माध्यम से एस डी एम अनिल जैन को ज्ञापन सौपा। बलाई समाज के कैलाश रोकड़े व एन आर चाकरे ने बताया की जिस संविधान के बदोलत अमित शाह गृह मंत्री बने हें उसी संविधान के रचियता डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के उपर इस प्रकार की टिप्पणी करना असोभनीय हें जिसका हम कड़े शब्दो में निंदा करते हें। जहाँ पी एल वर्मा, गजानंद हिरवे, फूलचंद वासंदे,( जे बी एस ) बलाई समाज के जिलाध्यक्ष रविन्द्र खाण्डेकर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मौसम वर्मा, महेश्वर जयस के ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल, एकलव्य आदिवासी भील सेवा समिति के अध्यक्ष कालू वर्मा,अरविन्द हिरवे, अजय मन्सोरे, शक्ति खाण्डेकर, जितेन गिरवाल, अजय भाभर, गोपाल ओसारी सहित अनैक लोग मौजूद रहें।